देश की युवा पीढ़ी को धर्म-जाति के नाम पर बर्बाद कर रही बीजेपी: गहलोत

देश की युवा पीढ़ी को धर्म-जाति के नाम पर बर्बाद कर रही बीजेपी: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। गहलोत ने बीजेपी पर देश की युवा पीढ़ी को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “ये(भाजपा) कहते हैं कि 75 साल में कुछ नहीं हुआ, इससे बड़ा झूठ और कुछ नहीं हो सकता है। जो कुछ भी हुआ है 75 साल में ही हुआ है। ये नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। ये वर्तमान पीढ़ी को धर्म और जाति के नाम पर बर्बाद कर रहे हैं।”

रबर स्टैंप’ वाली टिप्पड़ी पर दिया था करारा जबाव:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कुछ दिनों से बीजेपी पर लगातार हमले कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में गहलोत ने भाजपा प्रवक्ता राजवर्धन राठौर की उस टिप्पणी का भी जबाव दिया था जिसमे राठौर ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को रबर स्टैंप कहा था।

राठोर की टिप्पणी पर गहलोत ने कहा कि वह कांग्रेस की पंचायती करने के बजाय अपना घर संभाले। गहलोत ने कहा कि ‘‘भाजपा से कहें अपना घर संभाले, पंचायती करना छोड़ दें। वे कांग्रेस की ज्यादा पंचायती नहीं करें। उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे पंचायती करने के लायक हैं।’’

गहलोत ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि उसके नेताओं ने जहां अंग्रेजों की मुखबिरी की, वहीं कांग्रेस का बलिदान का इतिहास आजादी से पहले का है। उन्होंने कहा कि इन्होंने (भाजपा ने) आजादी की जंग में मुखबिरी की है… आरएसएस और भाजपा के पहले के कई लोग ऐसे थे जो उस जमाने में अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। इन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग लिया नहीं… कांग्रेस के त्याग, बलिदान की कहानी तो आजादी से पहले की है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital