दिल्ली हिंसा के खिलाफ दूसरे देशो में भी उठी आवाज़, लंदन में प्रदर्शन, शाह के इस्तीफे की मांग

दिल्ली हिंसा के खिलाफ दूसरे देशो में भी उठी आवाज़, लंदन में प्रदर्शन, शाह के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ देश के बाहर भी आवाज़ उठ रही है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह को ज़िम्मेदार बताते हुए इस्तीफे की मांग की।

लंदन में साउथ एशिया सॉलिडरिटी ग्रुप नाम की संस्था ने दिल्ली में हुई हिंसा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली हिंसा के लिए सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को ज़िम्मेदार बताते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

इतना ही नहीं प्रदर्शनकरियों ने मोदी सरकार पर अल्पसंख़्यको के दमन का आरोप लगाते हुए ब्रिटेन की सरकार से मांग की है कि वह दिल्ली हिंसा के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की सख्त आलोचना करे।

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली साऊथ एशिया सॉलिडरिटी ग्रुप ने कहा कि दिल्ली हिंसा के पीछे बीजेपी और मोदी सरकार की मिलीभगत है। संस्था ने कहा कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, प्रवेश सिंह वर्मा समेत कई भड़काऊ भाषण देने वाले बीजेपी नेताओं की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।

इतना ही नहीं प्रदर्शनकरियों ने दिल्ली हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ख़ामोशी पर भी सवाल उठाये हैं। संस्था से जुडी राजसिंघम ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंसा पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ख़ामोशी सवाल पैदा करने वाली है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital