देखते देखते चेन्नई में बन गया एक और शाहीन बाग़

देखते देखते चेन्नई में बन गया एक और शाहीन बाग़

चेन्नई। नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग़ की तर्ज पर जहाँ उत्तर प्रदेश के कई शहरो में विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहे हैं।

उत्तर भारत के अलावा अब दक्षिण भारत में भी नागरिकता कानून विरोधी आंदोलन पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। तमिलनाडु के 6 से ज्यादा शहरों में महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं और सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। तमिलनाडु में चेन्नई के अलावा कोयंबटूर और मदुरै में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

चेन्नई के वाशरमैनपेट में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया था।

चेन्नई पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने कोई बात कही है। हालाँकि प्रदर्शनकारी पथराव की बात से इंकार कर रहे हैं।

वहीँ शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज के बाद शनिवार को भी महिलाएं नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जमा हुईं। महिलाओं ने हाथ में नागरिकता कानून के खिलाफ लिखे स्लोगन वाली तख्तियां अपने हाथो में उठा रखीं थीं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital