10 जनवरी को वाराणसी जाएंगी प्रियंका, बीएचयू छात्रों से करेंगी मुलाकात
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में देश के कई शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है वहीँ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविधालय में हाल ही में छात्रों पर हुए हमले के बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 जनवरी को वाराणसी के दौरे पर पहुँच रही हैं। वे यहाँ वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से मुलाकात करेंगी।
कांग्रेस महासचिव सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 11.30 बजे बीएचयू के छात्रों से मिलेंगी। प्रियंका गांधी करीब चार घंटे तक वाराणसी में रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी का दौरान कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमले बोलती रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने मेरठ और मुज़फ्फरनगर का दौरा कर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों से मुलाकात की थी।
प्रियंका गांधी सबसे पहले मौलाना असद के घर पहुंचीं और वहां पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके बाद प्रियंका गांधी उन लोगों से भी में घुसकर पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ की थी।
वहीँ इससे पहले प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर पहुंची।
लखनऊ पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है।’
अब प्रियंका गांधी ने वाराणसी जाने का एलान किया है। राजनीतिक दृष्टि से प्रियंका गांधी के इस दौरे को खासी अहमियत दी जा रही है। वाराणसी कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था।