यूपी के हालातो पर प्रियंका ने जताई चिंता, प्रदेश सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

यूपी के हालातो पर प्रियंका ने जताई चिंता, प्रदेश सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलो की तादाद तेजी से बढ़ने को लेकर आज कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ढिलाई से उत्तर प्रदेश में स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पर्याप्त टेस्टिंग नहीं की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से स्थिति बहुत बिगड़ रही है। हर तरफ से खबरें आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों की कमी है। प्रदेश सरकार का धर्म है कि वह समस्या बढ़ाने और आंकड़ों को छुपाने की बजाय समस्या को सुलझाने की कोशिश करे और सच्चाई सामने लाए।

उन्होंने कहा कि 2 करोड़ लोगों में सिर्फ 85 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है। गरीब लोगों को वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। छोटे व्यापारियों और दुकानदारों, जिनका व्यवसाय फिर से बंद होने जा रहा है, उनके लिए खास तौर से कोई पैकेज ढूंढ़ा जाए।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यूपी में 10 दिन में संक्रमण 7 गुना हो गया। अब ये गाँवों की ओर भी बढ़ रहा है। शहरों में टेस्ट की भयानक कमी है और उनमें से RTPCR आधे से भी कम हो रहा है बाकी Antigen। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, इलाहाबाद में भी टेस्ट में वेटिंग है। अगर प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम RTPCR करिए।”

वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोपों पर UP अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिवीर की उपलब्धता के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह गलत जानकारी दी जा रही है कि निजी लैब टेस्ट नहीं कर रहे हैं। आज निजी लैब द्वारा 19 हजार टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अपने सैंपल भेजकर निजी लैब में टेस्ट करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित है। DRDO ने प्रस्ताव दिया है जिसमें वे 15 दिनों में 10 नए प्लांट बनाएंगे जिसमें हवा से ऑक्सीजन बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर ये सारे प्लांट शुरू कर दिए जाएं।

प्रयागराज में हॉस्टल खाली कराया गया:

प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल को करोना की वजह से खाली कराया जा रहा है। फैकल्टी मेंबर ने बताया, ”निर्देश दिए गए हैं कि कोविड की स्थिति को ध्यान में रखकर कक्षाएं और परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं। छात्रों से अपील की गई है कि हॉस्टल खाली कर दें।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital