ब्रेकिंग: शाहीन बाग़ में शुरू हुई पुलिस कार्रवाही

ब्रेकिंग: शाहीन बाग़ में शुरू हुई पुलिस कार्रवाही

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रहे सड़क पर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए आज दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाही शुरू कर दी है।

शाहीन बाग़ में प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर चलाने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों में से करीब 8 लोगों को भी थाने ले गई है।

पुलिस की यह कार्रवाही उस समय हुई जब अधिकार लोग जुमे की नमाज़ पढ़ने मस्जिदों में गए हुए थे और प्रदर्शनकारियों में सिर्फ कुछ ही लोग मौजूद थे। नमाज़ ख़त्म होने के बाद जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो सैकड़ो लोग थाने के सामने जमा हो गए।

खबर लिखे जाने तक पुलिस ने लंगर के तंबू हटा दिए हैं और सड़कों पर लगी दुकानों को भी हटाने लेने की चेतावनी दी है। वहीँ लंगर चलाने वाले संचालको को पुलिस ने थाने से किसी अन्य जगह शिफ्ट कर दिया है।

फिलहाल जैसे जैसे लोगों को गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाही का पता चल रहा है, प्रदर्शनकरियों की तादाद बढ़ती जा रही है। लोगों में पुलिस की कार्रवाही के खिलाफ नाराज़गी साफ़ दिख रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को पता था कि आज जुमा है और लोग एक फिक्स टाइम के अंदर नमाज़ पढ़ने मस्जिदों में जमा होंगे। पुलिस ने इसी मौके का फायदा उठाया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital