साबरमती नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा का पति गिरफ्तार

साबरमती नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा का पति गिरफ्तार

अहमदाबाद। अपने पति की बेरुखी और प्रताड़ना से परेशान होकर साबरमती नदी में कूद कर जान देने वाली आयशा के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आयशा ने ख़ुदकुशी करने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो के बाद उसने नदी में कूद कर अपनी जान दे दी थी।

आयशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में आयशा अपने पति की बेरुखी का ज़िक्र करती है। वह अपने पति आरिफ की तरफ से प्रताड़ित किये जाने का हवाला भी देती है।

आयशा का निकाह साल 2018 में जालौर के रहने वाले आरिफ खान के साथ हुआ था। आयशा के मामा का कहना है कि उसका पति और सुरालवाले उसे लगातार टॉर्चर कर रहे थे। इसी से तंग आकर उसने साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

हालांकि आयशा और आरिफ की शादी एक प्रेम विवाह थी। दोनों में दोस्ती थी, इसके बाद दोनों से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद आयशा के पति आरिफ के व्यवहार में बदलाव आ गया और धीमे धीमे दोनों के बीच बड़ा फासला हो गया।

आयशा के परिजनों ने लोकभारत को बताया कि आयशा का पति आरिफ का व्यवहार इतना बदल गया कि वह उसे तंग करने लगा। उसने आयशा को एक एक रुपये के लिए मोहताज कर दिया। साथ ही वह आयशा को आये दिन प्रताड़ित करने लगा। आयशा अपने पति की बेरुखी से बहुत परेशांन थी और वह अंदर ही अंदर घुट रही थी और तंग आकर वह अपने माता पिता के घर आ गई थी।

आयशा की मौत के बाद उसका पति राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने आयशा के पति आरिफ खान को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया है। उसे आज अहमदाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital