पवन बंसल और थरूर ने दाखिल किये नामांकन, गहलोत पर सस्पेंस बरकरार

पवन बंसल और थरूर ने दाखिल किये नामांकन, गहलोत पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल तथा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। वहीँ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने पर अभी सस्पेंस बरक़रार है।

रविवार को राजस्थान में हुई उठापटक के बाद अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव पर ग्रहण लगना शुरू हो गया था। हालांकि राजस्थान की घटना के बाद पार्टी नेतृत्व ने अशोक गहलोत को बक्शते हुए सिर्फ उनके समर्थक विधायकों पर ही कार्रवाही की बात कही है।

ऐसे हालातो में अशोक गहलोत अभी भी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के फैसले पर कायम हैं अथवा नहीं, ये आने वाले दिनों में तय हो जाएगा। आज की स्थिति देखें तो अशोक गहलोत ने अभी तक नामांकन पत्र भी नहीं मंगवाया है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की संभावनाएं व्यक्ति की गई हैं कि अशोक गहलोत 28 सितंबर (कल) को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीँ सूत्रों की माने तो पार्टी के युवा नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी दिल्ली पहुंचे हैं और वे राजस्थान की घटना को लेकर कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

फिलहाल राजस्थान में पार्टी के अंदर ख़ामोशी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने करीबी मंत्रियों के साथ बात करते देखा गया। पार्टी आलाकमान ने राजस्थान में 30 सितंबर तक यथास्थिति बहाल रखने का फैसला किया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital