महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड: यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड: यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

लखनऊ। अखिल भारतीय परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति की है। यूपी सरकार की तरफ से इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और संत समाज के आग्रह पर यह फैसला लिया गया है।

वहीँ इस मामले में बुधवार को मुख्य आरोपी आनंद गिरि को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है साथ ही नरेंद्र गिरि दो अन्य आरोपी आघा तिवारी और संदीप तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरि पर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में आघा तिवारी और संदीप तिवारी के नाम का भी हवाला दिया गया है। सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरी द्वारा लिखा गया है कि मेरी मौत की जिम्मेदारी आनंद गिरि, हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की है।

इस मामले की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी जांच पर नज़र बनाये हुए हैं। हालांकि अब इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई से जांच कराये जाने की सिफारिश की है।

TeamDigital