केरल : मुख्यमंत्री पी विजयन यूरोप यात्रा पर रवाना

केरल : मुख्यमंत्री पी विजयन यूरोप यात्रा पर रवाना

कोच्चि : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मंगलवार तड़के यूरोप की यात्रा पर रवाना हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नॉर्वे के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री पी. राजीव और मत्स्य मंत्री वी. अब्दुरहमान भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वे इंग्लैंड और वेल्स जाएंगे। यात्रा का मकसद राज्य में अधिक निवेश के लिए प्रयास करना, आईटी कंपनियों का दौरा करना, आयुर्वेद तथा पर्यटन क्षेत्रों के हितधारकों से मिलना और उन देशों के शिक्षा मॉडल को समझना है।

प्रतिनिधिमंडल के 12 अक्टूबर को यात्रा सम्पन्न करने की उम्मीद है। यह यात्रा पहले 10 रविवार को शुरू होने वाली थी लेकिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन के निधन के कारण इसे टाल दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि बालकृष्णन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नॉर्वे रवाना होने के लिए सीधे कोच्चि पहुंचे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital