अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा: राहुल गांधी

अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा: राहुल गांधी

नादेड। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने नोट बंदी को बड़ी आर्थिक सुनामी बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जिस दिन नोटबंदी और गलत GST लागू की वह हिंदुस्तान पर आर्थिक सुनामी लाए। उस समय उन्होंने कहा कि वह काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि काला धन मिट जाएगा, सबूत आपके सामने हैं।

उन्होंने कहा कि आपके एयरबस प्रोजेक्ट की तरह कई प्रोजेक्ट एक के बाद एक महाराष्ट्र से गुजरात जा रहे हैं क्योंकि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। यहां तक कि फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट भी चला गया। राज्य के युवाओं का पैसा, नौकरी और भविष्य भी छीना जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के किसान, मजदूर गाड़ी में नहीं चलते, सड़कों पर पैदल चलते हैं। अगर उस हिंदुस्तान को समझना है तो हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, गाड़ी से चलकर नहीं समझा जा सकता। अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा।

नांदेड़ में उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि मीडिया हमारे मुद्दे नहीं उठाता है। संसद में जब हम मुद्दे उठाते हैं तो दो मिनट में हमारे माइक बंद हो जाते हैं। जब हम नोटबंदी, चीनी घुसपैठ की बात करते हैं तो माइक बंद हो जाते हैं।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अब महारष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है। महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 13 दिनों में 382 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital