दिवाली से पहले हो सकता है गुजरात और हिमाचल के चुनाव का एलान

दिवाली से पहले हो सकता है गुजरात और हिमाचल के चुनाव का एलान

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान जल्द हो सक्ता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों राज्यों में एक साथ चुनाव कराये जाने की तैयारियां हैं और दिवाली से पहले चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 है वहीँ गुजरात प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2023 को समाप्त होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म होने में 6 महीने शेष रहने के साथ ही विधानसभा चुनाव कराये जा सकते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि गुजरात और होमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावो का एलान 22 या 23 अक्टूबर को हो जायेगा। 2017 में गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 9 नवंबर को चुनाव संपन्न हुआ था और प्रदेश के चुनाव परिणाम के लिए एक महीने तक इंतजार करना पड़ा था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की टीम एक से अधिक बार दौरे कर चुकी हैं। सूत्रों की माने तो दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब महज औपचारिक घोषणा का एलान होना ही शेष रह गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital