देश में शुक्रवार को मनाई जायेगी ईद

देश में शुक्रवार को मनाई जायेगी ईद

नई दिल्ली। बुधवार को देश में कहीं चांद न दिखाई देने के बाद अब देश के मुसलमान शुक्रवार को ईद मनाएंगे। हालांकि केरल के कुछ इलाको में कल ईद मनाये जाने का एलान किया गया है।

कोरोना महामारी के बीच ईद के पर्व पर कई मुस्लिम धर्म गुरुओं ने और दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुसलमानो से अपील की है कि वे कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर अपने घरो पर ही ईद की नमाज़ अदा करें।

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू होने के चलते धार्मिक स्थल भी बंद किये गए हैं। ईद पर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए झारखंड में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढाकर 27 मई कर दी गई है। वहीँ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 मई सुबह 7बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के भी कई इलाको में लॉकडाउन जारी है। इसलिए माना जा रहा है कि ईद की नमाज़ भी मस्जिदों में आयोजित नहीं होगी और मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज़ घर पर ही अदा करेगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital