व्हाट्सएप पर हेट कंटेंट शेयर करने वालो की खैर नहीं, पुलिस ने बनाया एक्शन प्लान

व्हाट्सएप पर हेट कंटेंट शेयर करने वालो की खैर नहीं, पुलिस ने बनाया एक्शन प्लान

नई दिल्ली। सांप्रदायिक दंगे से झुलसी दिल्ली में व्हाट्सएप के ज़रिये अफवाह फैलाने वालो पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप पर फ़र्ज़ी वीडियो और हेट कंटेंट शेयर किये जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ व्हाट्सएप पर बहुत सारी नफरत फैलाने वाली सामग्री प्रसारित हो रही है। अगर किसी को ऐसी कोई सामग्री मिलती है, तो उसे तुरंत दिल्ली सरकार के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए। दिल्ली सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करेगी, जिस पर ऐसी शिकायतें की जा सकेंगी।

हिंसा प्रभावित दिल्ली में शांति को पलीता लगाने में व्हाट्सएप ग्रुपो की बड़ी भूमिका का खुलासा होने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने तय किया है कि व्हाट्सएप पर हेट कंटेंट शेयर कर अफवाह फैलाने वालो पर तुरंत कार्रवाही की जायगी।

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप पर हेट कंटेंट शेयर किये जाने की शिकायतों की एक अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। जो भी शिकायतें वास्तविक होंगी उन्हें जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाको में सुरक्षा और कड़ी की गई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तहत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। सभी FIRs को SIT को हस्तांतरित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के PRO एम.एस. रंधावा ने कहा कि ‘नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके की स्थिति आज सामान्य है आज कोई भी घटना नहीं हुई। सारे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं। जैसे जैसे तथ्य स्पष्ट हो रहे हैं वैसे और भी FIR दर्ज हो रहे हैं। अब तक 123 एफआईआर दर्ज की हैं, हिरासत में लिए या गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या लगभग 630 है।’

इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नियुक्त विशेष पुलिस आयुक्त सुंदरी नंदा को दिल्ली हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने और उन्हें हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

उपराज्यपाल बैजल ने पूर्वोत्तर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक की। उन्होंने पुलिस को बलों की पर्याप्त तैनाती, गश्त, किसी भी स्थिति में तेजी से परिस्थिति से निपटने और तुरंत एफआईआर दर्ज व शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital