देशभर में कांग्रेस का संविधान बचाओ- भारत बचाओ मार्च

देशभर में कांग्रेस का संविधान बचाओ- भारत बचाओ मार्च

नई दिल्ली। कांग्रेस के 135 वे स्थापना दिवस के मौके पर सविधान बचाओ – भारत बचाओ का नारा लेकर आज कांग्रेस देशभर में सड़को पर उतरी है। लखनऊ में कांग्रेस को मार्च करने की अनुमति नहीं मिली है।

वहीँ महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी के झंडो को लेकर सड़क पर मार्च कर रहे हैं।

वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सभा करने की अनुमति न मिलने के कारण पार्टी मुख्यालय पर प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।

मुंबई में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर सड़क पर मार्च निकाला और । इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

वहीँ बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस रैली को सदाकत आश्रम से हाईकोर्ट अंबेडकर मूर्ति तक जानी थी लेकिन गोसाई टोला के पास पुलिस रोक दिया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में हज़ारो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर कांग्रेस के झंडो के साथ मार्च किया।

वहीँ दिल्ली में कांग्रेस के 135वे स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, पी चिदंबरम, मोतीलाल बोहरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

वहीँ दिल्ली में कांग्रेस के 135वे स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital