महाराष्ट्र के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नाना पटोले

महाराष्ट्र के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नाना पटोले

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के लिए पिछले काफी दिनों से चल रही चर्चा के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी की कमान पूर्व सांसद नाना पटोले को सौंपी है।

महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के राज्य सरकार में मंत्री बनाये जाने के बाद से ही पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद के तहत बालासाहेब थोराट ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसी के तहत महाराष्ट्र में पार्टी अध्यक्ष संभालने के लिए नाना पटोले ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी ने इसके 06 कार्यकारी अध्यक्ष और 10 उपाध्यक्ष की नियुक्ति का भी एलान किया है। इनमे शिवाजी राव मोगे, बसवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुनाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत और प्रनति सुशीलकुमार शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने शिरीष मधुकरराव चौधरी, रमेश आंनद राव, हुसैन दलवई, मोहन जोशी, रंजीत प्रताप कांबले, कैलाश कृष्णराव, बीआई नगराले, शरद अहेर, एमएम शेख और मानक मोतीराम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कौन हैं नाना पटोले:

नाना पटोले पुराने कोंग्रेसी हैं और वे शुरू से कांग्रेस में ही थे लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हे और वे बीजेपी के टिकिट पर सांसद चुने गए थे लेकिन जल्द ही उनका भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग हो गया था और उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस में एक बार फिर घर वापसी कर ली थी। नाना पाटोले को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

वहीँ जानकारों की माने तो नाना पटोले एक ऐसे नेता हैं जिनके विरोधी बहुत कम हैं। पटोले के शिव सेना और एनसीपी नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं और तीन दलों के गठजोड़ से चल रही महाराष्ट्र सरकार को देखते हुए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital