उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है: भूपेश बघेल

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है: भूपेश बघेल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जाना तय है।

पत्रकारो से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, लोग परेशान हैं इसलिए परिवर्तन करना चाहते हैं। परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार को राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इनमे मैंनपुरी, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों की विधानसभाएं शामिल हैं।

वर्ष 2017 में भाजपा ने तीसरे चरण की 59 सीटों में से कुल 49 सीटें जीती थीं जबकि सपा को सिर्फ नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को एक सीट मिली थी, जबकि बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

तीसरे चरण के चुनाव में दो करोड़ 15 लाख 75 हजार 400 वोटर हैं। जिसमें एक करोड़ 16 लाख 12 हजार 10 पुरुष, 99 लाख, 62 हजार 324 महिला और एक हजार 96 ट्रांसजेंडर हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital