ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, पीएसए प्लांट पर टालमटोल को लेकर उठाये सवाल

ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, पीएसए प्लांट पर टालमटोल को लेकर उठाये सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन प्लांट्स (पीएसए) की तादाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

ममता बनर्जी केंद्र पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा कि “हमें बताया गया था कि 70 पीएसए प्लांट्स दिए जाएंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले फेज में सिर्फ 4 प्लांट ही जाएंगे और बाकी प्लांट्स को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्णय न ले पाने के चलते प्लांट स्थापित करने की हमारी योजनाओं और क्षमताओं पर बुरा असर पड़ रहा है। हमारी राज्य एजेंसियों द्वारा हमारी खुद की पूरक पीएसए स्थापना योजनाएं दिल्ली में अशांति के कारण परेशान हो रही हैं।

वहीँ इससे पहले हाल ही में ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के मद्देनजर विदेशों से वैक्सीन आयात करने का अनुरोध किया है, ताकि देश में वैक्सीन की कमी को पूरा किया जा सके और देश के सभी लोगों को त्वरित गति से वैक्सीन दी जा सके।

TeamDigital