प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द, दिल्ली वापस

प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द, दिल्ली वापस

नई दिल्ली। अपने दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंची कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए हैं और वे दिल्ली वापस लौट रही हैं। प्रियंका गांधी के अचानक दिल्ली वापस लौटने के कारण का पता नहीं चल सका है।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश के दौरे पर आयी थीं और रविवार को वह अपने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं थीं।

अपने रायबरेली दौरे के पहले दिन प्रियंका गांधी ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अपना अभियान शुरू किया था। वे स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मिली थीं। वे हाल ही में अमेठी के टोडरपुर में पिछले दिनों कच्चा मकान गिरने से 3 बच्चों की मौत के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने भी गई थीं।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची प्रियंका गांधी उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए उन्हें सोमवार को पार्टी के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी।

रविवार को प्रियंका गांधी ने आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य सरकार को ‘‘न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, यह बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital