यूपी: कोरोना संकट के बीच 16 डॉक्टरों का इस्तीफा, अधिकारीयों पर लगाए आरोप

यूपी: कोरोना संकट के बीच 16 डॉक्टरों का इस्तीफा, अधिकारीयों पर लगाए आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच उन्नाव में 16 डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। इस्तीफा देने वाले डॉक्टर उन्नाव जिले के अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी हैं।

डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे जिला प्रशासन से जुड़े अफसरों की दादागीरी और बदसलूकी के खिलाफ दिए हैं। डॉक्टरों का आरोप है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गलत ढंग से बात करते हैं।

स्तीफा देने वाले डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के बीच लगातार डॉक्टर अपना काम जिम्मेदारियों के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें दंडात्मक और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी सहयोग करने की जगह प्रताड़ित करते हैं और स्वयं कुछ नहीं करना चाहते। डॉक्टरों ने कहा कि प्रशासन से जुड़े लोग अपने काम भी डॉक्टरों पर थोप रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो गया है कि वे इमरजेंसी सेवाओं को देखें या प्रशासन के लोगों द्वारा बेवजह की जा रही प्रताड़ना का सामना करें।

इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों ने कहा कि जिला प्रशासन से जुड़े लोग लगातार डॉक्टरों को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। कोरोना माहमारी के बीच जब प्रतिदिन मरीजों की तादाद बढ़ रही है ऐसे मैं डॉक्टरों की ज़िम्मेदारी पहले से कहीं अधिक हो चुकी है। डॉक्टर बिना समय देखे लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन से जुड़े लोगों का व्यवहार सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। ऐसे में डॉक्टरों के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

TeamDigital