प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस छोड़ी, शिवसेना में शामिल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस छोड़ी, शिवसेना में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस छोड़ दी है और वे शिवसेना में शामिल हो गयीं हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाया था। उन्होंने गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा।

प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना ज्वाइन की। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में जब कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, लेकिन वापस उन्हें पार्टी में जगह दी जाती है इससे उनके आत्मसम्मान को ठोस पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि वे अब मुंबई के लिए काम करना चाहती हैं। यही कारण हैं कि उन्होंने शिवसेना को चुना है। मैंने सोच समझकर ये फैसला लिया है। मुझे उम्मीद थी कि उन्हें लोकसभा का टिकट जरूर मिलेगा, लेकिन मैं उससे निराश नहीं थी।

इससे पहले प्रियंका ने 17 अप्रैल को ट्वीट करते हुए अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। उसके बाद पार्टी को लेकर उनका कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही वह किसी टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती हुई नजर आई हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी के कांग्रेस छोड़ने और शिवसेना में शामिल होने पर अभी कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे पता है अब मेरे ऊपर सवाल उठाए जाएंगे, पिछले ट्वीट्स को उछाला जाएगा।

TeamDigital