दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, शंख-ढोल-नगाड़े से गूँजी अमेठी, मां को मिला निमंत्रण

दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, शंख-ढोल-नगाड़े से गूँजी अमेठी, मां को मिला निमंत्रण

ब्यूरो (राम मिश्रा अमेठी) : या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: … मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं और आशीर्वादी स्वरूप के दर्शन मात्र से अमेठीवासी भाव-विभोर हैं दुर्गे दुर्गे रक्षणि स्वाहा…

इस रक्षा मंत्र के जाप और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को अमेठी जिले के तमाम पूजा पंडालों,शक्तिस्थलों और देवी मंदिरों के पट आम दर्शन के लिए खोल दिए गए। माता का दर्शन और पूजा करने के लिए पूजा पंडालों में भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।

इसी क्रम में रविवार को अमेठी के मुसाफिरखाना के कस्थुनी में भी माता के पट आम दर्शन के लिये खोल दिये गये और इसके साथ ही दुर्गोत्सव का प्रारंभ भी हो गया।

बता दे कि सपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व सपा के पूर्व मंत्री संदीप शुक्ल ने प्रतिमा का अनावरण व दीप प्रज्ज्वन किया और आयोजक एवं बीडीसी हनुमान जायसवाल को देवी देवताओं के चित्र भेंट किये इस दौरान पुरोहित चन्द्रशेखर ओझा ने शंख ध्वनि व मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर ब्लॉक कोर्डिनेटर मुसाफिरखाना वंशराज सिंह,प्रधान असगर और दिनेश कुमार मौर्य,बीडीसी मुस्तकीम,अजय सिंह,रब्बन तिवारी,प्रधान इकबाल अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital