करवा चौथ: सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
![करवा चौथ: सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना](https://i0.wp.com/lokbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/Karva-Chauth-3-e1571332004898.jpg?fit=800%2C560&ssl=1)
पीलीभीत(प्रमोद कुमार श्रीवास्तव)। करवा चौथ के अवसर पर देशभर में आज सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ देकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। पीलीभीत में भी करवा चौथ की धूम दिखी।
शाम होते ही सुहागिन महिलाओं ने सजना संवरना शुरू कर दिया था। चन्द्रमा को अर्घ देने के लिए पूजा का थाल लेकर महिलाएं अपने घरो की छत पर पहुंची। चन्द्रमा दिखाई दिया तो सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की और चन्द्रमा को अर्घ दिया।
चन्द्रमा को अर्घ देने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के चेहरे का दीदार किया और उपवास खोला। बता दें कि करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
![](https://i0.wp.com/lokbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/Karva-Chauth1-e1571331871773.jpg?resize=640%2C627)
यह पर्व सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।
![](https://i0.wp.com/lokbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/Karva-Chauth-2-e1571331915703.jpg?resize=640%2C480)