दिल्ली में कोरोना से एक महिला की मौत, आज आए इतने नए केस
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से चौथी मौत, 24 घंटे में 47 नए मामले आए सामने
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर से कोरोना वायरल फिर से पैर पसार रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं।
हालांकि राहत कि बात यह है कि दो दिन से कोरोना के मामले कम होने लगे हैं और रिकवरी बढ़ी है।
वहीं, दिल्ली में कोरोना से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है। उन्हें पहले से फेफड़े की बीमारी थी। टीबी ठीक होने के बाद फेफड़े में परेशानी हुई थी।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अभी 483 सक्रिय मरीज हैं और 439 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल चार मरीजों की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 4,000 के करीब पहुंच गए हैं। सोमवार यानी 2 जून सुबह 8 बजे तक देश में कोविड-19 के एक्टिव केस 3,961 हैं। इस साल जनवरी से अब तक देश में कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 32 हो गई है। वहीं, बीते रविवार से देश में कोरोना से चार मौतें हुईं।
