पहलगाम हमला निंदनीय, सरकार कश्मीर में दे पर्यटकों को पूरी सुरक्षा: क्यू एम नवेद

पहलगाम हमला निंदनीय, सरकार कश्मीर में दे पर्यटकों को पूरी सुरक्षा: क्यू एम नवेद

भोपाल। पहलगाम में हुआ आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। अहिंसा समाज पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की है।

अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस घटना ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी अगर सरहद पार भी बैठे हों तब भी सरकार उन पर ठोस कार्यवाही करे, जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

क्यू एम नवेद ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करे।

उन्होंने कहा कि इस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। अगर सरकार इस घटना पर कोई भी बड़ा कदम उठाती है तो अहिंसा समाज पार्टी उसका स्वागत करेगी।

TeamDigital