बीजेपी का विरोध करने वाले हर व्यक्ति का पार्टी में स्वागत: आदित्य ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी का विरोध करने वाले हर व्यक्ति का पार्टी में स्वागत है।
महाराष्ट्र में मनसे से बढ़ती नजदीकियों के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम वहीं हैं, जहां हम पहले थे, हमारा कदम देश, महाराष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए है। हम उन लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, जो महाराष्ट्र विरोधी भारतीय जनता पार्टी और (एकनाथ) शिंदे के खिलाफ हैं।
मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी का विरोध करने वाले किसी भी शख्स का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सीनियर लोगों को आगे आना चाहिए।
बता दें कि पिछले महीने, चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संभावित सुलह के बारे में अटकलों को हवा दी थी। उन्होंने संकेत दिया था कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के हुए अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं। उस समय उद्धव ने एक शर्त रखी थी कि राज ठाकरे का बीजेपी या शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए।
