सीज फायर के ऐलान के बाद बोले ख़ोमनेई, “तानाशाहों की धमकियों से नहीं डरते”
नई दिल्ली। ईरान और इजराइल में 12 दिन से चल रही जंग खत्म हो रही है। दोनों देश बीती रात सीजफायर करने के लिए मान गए हैं।
अमेरिका की अपील पर कतर ने ईरान को सीजफायर के मनाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर ईरान और इजरायल में सीजफायर का दावा किया।
कतर को मध्यस्थता करने के लिए और ईरान को सीजफायर के लिए मनाने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि ईरान और इजरायल ने अभी तक सीजफायर को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि पहले 12 घंटे के लिए ईरान युद्धविराम करेगा। अगले 12 घंटे के लिए इजराइल सीजफायर करेगा।
वहीं इजरायल के प्रवासी मामलों के मंत्री अमीचाई चिकली ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिख युद्धविराम की पुष्टि की। उन्होंने सीजफायर कराने को राष्ट्रपति ट्रंप का आभार भी जताया।
इजरायल के साथ सीजफायर के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि ईरान के लोगों ने साबित कर दिया है कि उन्हें तानाशाहों की धमकियों का कोई डर नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईरान के लोग कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि युद्ध अब निश्चित पड़ाव तक पहुंच गया है। जो लोग ईरानी लोगों और उनके इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि ईरानी राष्ट्र ऐसा राष्ट्र नहीं है, जो समर्पण कर दे।
