विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिये संन्यास की घोषणा की।
विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतकों की मदद से 9230 रन बनाए। उन्होंने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था।
बता दें कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट संन्यास की घोषणा की। इससे तय हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर नई भारतीय टीम जाएगी।
कुछ ही समय पहले रिपोर्ट्स आईं थी कि विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके हैं। तब कुछ दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें इंग्लैंड सीरीज तक खेल जारी रखने की अपील की थी।विराट
कोहली का वायरल पोस्ट
कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्ल्यू पहली बार पहने 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से मैंने कभी ऐसी यात्रा की कल्पना नहीं की थी कि यह प्रारूप मुझे कहां ले जाएगा। इसने मेरा परीक्षण किया, आकार दिया और मुझे सबक सिखाए, जिसे मैं जिंदगीभर लेकर चलूंगा।’
