ट्रंप ने फिर किया भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा

ट्रंप ने फिर किया भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम में मध्यस्थता करने का दावा किया है।

इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में अपनी बड़ी भूमिका का दावा करते रहे हैं।

ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष के कई नेता पीएम मोदी पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि सीज फायर के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सीज फायर के लिए पाकिस्तान की तरफ से पहल होने की बात कही।

वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तीसरी बार ये दावा किया है कि उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करके युद्ध रुकवाया है।

मध्यस्थता को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान के बाद अब देश में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीज फायर पर विपक्ष सरकार को नए सिरे से घेरेगा।

TeamDigital