ट्रंप ने 24वीं बार कहा, “भारत पाकिस्तान युद्ध मैंने रुकवाया”
नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क)। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम की सहमति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बयान दिया है। भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीज फायर का श्रेय लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने 24वीं बार दोहराया कि भारत पाकिस्तान के बीच उन्होंने युद्ध रुकवाया।
इससे पहले ट्रंप 23 बार यह दावा करते रहे हैं। हालांकि भारतीय विदेश विभाग लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को ख़ारिज करता रहा है लेकिन ट्रंप हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे।
इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान “पांच विमान मार गिराए गए।’’
डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा करते हुए कहा कि इस तनाव को व्यापार समझौते के जरिए समाप्त किया गया। वहीं, अब उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 5 फाइटर जेट हिट हुए थे, हालांकि भारत सरकार की ओर से इसको लेकर अबतक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
ट्रंप ने कहा,’ दोनों देशों के बीच स्थिति गंभीर थी। परमाणु हथियारों से लैस देश एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। विमानों को निशाना बनाया जा रहा था। मुझे लगता है कि 5 विमान मार गिराए गए होंगे।’
ट्रंप का दावा है कि उन्होंने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है, हालांकि पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भारत ने किसी भी तरह के तनाव में आकर युद्ध नहीं रोका बल्कि पाकिस्तान की अपील पर यह फैसला लिया।
ट्रंप ने कहा,’ दोनों देशों के बीच स्थिति गंभीर थी, परमाणु हथियारों से लैस देश एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। विमानों को निशाना बनाया जा रहा था, मुझे लगता है कि 5 विमान मार गिराए गए होंगे।’
