पुलिस एनकाउंटर का संदेह जताने वाले विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

पुलिस एनकाउंटर का संदेह जताने वाले विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

नई दिल्ली। विकास दुबे एनकाउंटर के बाद अपना एनकाउंटर होने का संदेश जताने वाले विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम विजय मिश्रा को यूपी लाने के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के मुताबिक विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने आगर मालवा जिले से गिरफ्तार किया है और उत्तर प्रदेश के भदोई की पुलिस टीम उन्हें यूपी लाने के लिए निकली है।

विजय मिश्रा 2017 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के टिकिट पर ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को इसी मामले में पूछताछ के लिए विधायक विजय मिश्रा की तलाश थी।

अभी हाल ही में विधायक विजय मिश्रा ने अपनी हत्या होने का संदेह जताते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में कहा गया था कि वह ब्राह्मण हैं और उनका एनकाउंटर हो सकता है।

विधायक विजय मिश्रा ने जिला पंचायत चुनावो को लेकर अपनी हत्या होने का संदेह जताते हुए कहा था कि उन्हें ब्राह्मण होने के कारण टारगेट बनाया जा रही है। हालाँकि पुलिस ने विजय मिश्रा के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital