विवादित टिप्पणी पर उद्धव सरकार की बड़ी कार्रवाही, केंद्रीय मंत्री राणे गिरफ्तार

विवादित टिप्पणी पर उद्धव सरकार की बड़ी कार्रवाही, केंद्रीय मंत्री राणे गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई विवादित दिप्पणी के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीँ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अलग थलग पड़ते दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने नारायण राणे की टिप्पणी का समर्थन करने से इंकार करते हुए कहा कि “हम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करते।

हालांकि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने नारायण राणे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को गिरफ़्तार करना यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है। हम इसे सहन नहीं करेंगे।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हर सांसद का कुछ अधिकार होता है उस अधिकारों का हनन हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को इस मामले में हमारे सभी सांसद याचिका सौपेंगे।

एफआईआर रद्द करने के लिए दायर की जाएगी याचिका:

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी के चलते केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ दर्ज़ FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका कल बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की जाएगी। उनके वकील का कहना है कि अदालत का आधिकारिक समय समाप्त होने के कारण आज याचिका दायर नहीं की जा सकी।

इस बीच नासिक पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने कहा है कि “रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि केंद्रीय मंत्री(नारायण राणे) को वे गिरफ़्तार कर लें। हमारी टीम अगले 1-2 घंटे में वहां(रत्नागिरी) पहुंचेगी। फिर उन्हें केंद्रीय मंत्री को सौंप दिया जाए।”

क्या कहा था नारायण राणे ने:

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले से सटे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी का साल नहीं पता। अपने भाषण के दौरान आजादी के वर्ष जानने के लिए उन्हें अपने सहयोगियों की ओर झुकना पड़ा। मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार तमाचा मार देता।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital