केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती

नई दिल्ली। देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान अपने इलाज के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती हुए हैं।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज करा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी गुरुग्राम में मेदांता में भर्ती हैं।
वहीँ उत्तर प्रदेश में कल होने जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा का कोरोना परीक्षण किया गया है और दोनों की ही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कल रामलला की सेवा में लगे एक सहायक पुजारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। रामलाल की सेवा में लगे चार सहायक पुजारियों में से अब तक दो पुजारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एहतियात के तौर पर सभी पुजारियों को फ़िलहाल हटा लिया गया है।
अब तक भारतीय जनता पार्टी के एक दर्ज से अधिक बड़े नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस यदुरप्पा, गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम एवं प्राकर्तिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जहाँ अस्पताल में भर्ती हैं। वहीँ राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी पिछले दिनों दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रहे थे।