उद्धव का बीजेपी पर निशाना: हमारा हिंदुत्व संकीर्ण नहीं है

उद्धव का बीजेपी पर निशाना: हमारा हिंदुत्व संकीर्ण नहीं है

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर इशारो इशारो में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदुत्व किसी कंपनी का नाम नहीं, हमारा हिंदुत्व संकीर्ण नहीं है।

शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों को बधाई देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि कुछ लोगों शक्ति खोने के बाद पेट में दर्द हो रहा है, उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। मैं उन्हें दवा नहीं दे सकता, लेकिन राजनीतिक दवा दूंगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदुत्व कोई कंपनी नहीं है, जैसा कि वे कहते हैं। शिवसेना ने इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि हमने (कांग्रेस और राकांपा के साथ) सरकार बनायी थी. हिंदुत्व दिल से आता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानना चाहते हैं कि यह सरकार कब तक चलेगी, हम देखेंगे. लेकिन, फिलहाल हमें गरीबों के लिए काम करना है।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी का नाम लिए बिना ललकारा। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदुत्व पर संदेह है। हमारा हिंदुत्व संकीर्ण नहीं है। अगर शिवसेना महाविकास का नेतृत्व करती है, तो यह पूछा जाता है कि क्या हिंदुत्व छोड़ दिया है। मैं इन लोगों को बताना चाहता हूं कि हिंदुत्व कोई छीननेवाली चीज नहीं है। हिंदुत्व हमारे दिल में है, हिंदुत्व हमारी सांस है!

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरी है। उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा कि नेतृत्व बनाये रखने के लिए आप चिंता ना करें, हमारा इरादा नेक है। तीनों दल मिलकर राज्य का विकास कर रहे हैं। गरीबों की सेवा कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं! उद्धव ठाकरें ने शिव सैनिको का धन्यवाद करते हुए उन्हें 55 साल की सेवा का श्रेय दिया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। कुछ लोग जानना चाहते हैं कि यह सरकार कब तक चलेगी, हम देखेंगे. लेकिन, फिलहाल हमें गरीबों के लिए काम करना है।

TeamDigital