रांची में बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए, तो विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची में बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए, तो विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। झारखंड विकास मोर्चा के कांग्रेस में विलय पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी है। झारखंड में एक बड़ी रैली के आयोजन में इसके औपचारिक विलय का एलान किया जाएगा।

झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने बताया कि जल्द ही एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस रैली में झारखंड विकास मोर्चा के कांग्रेस में विलय का औपचारिक एलान किया जाएगा। झारखंड में झारखंड विकास मोर्चा के तीन विधायक हैं। इनमे से दो विधायक आरपीएन सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे।

आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी ससम्मान कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी छोड़कर अपनी अलग पार्टी झारखंड विकास मोर्चा बनाया था।

झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के भारतीय जनता पार्टी में विलय के साथ रांची में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हो गये, तो दिल्ली में जेवीएम-पी से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने सोमवार को देश की राजधानी नयी दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इससे पहले, झाविमो पर दावेदारी का विवाद बढ़ गया था। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी पूरी ने पार्टी का भाजपा में पहले ही विलय कर दिया था, लेकिन पार्टी से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की ने झाविमो पर दावा करते हुए कांग्रेस में विलय का एलान कर दिया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital