दुबई में हैं सोनू निगम, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग

दुबई में हैं सोनू निगम, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण दुनियाभर के कई देशो में हुए लॉकडाउन के एलान के बाद कई देशो ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगा दी है। जिसकी वजह से लोग जहां तहां अन्य देशो में भी फंसे हुए हैं।

पार्श्व गायक सोनू निगम भी इस समय दुबई में फंसे हुए हैं, यूएई में टोटल लॉकडाउन के एलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक से सोनू निगम के पास लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।

वहीँ यूएई में अभी हाल ही में कई भारतीयों द्वारा इस्लाम को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद जहाँ यूएई की कंपनियों ने कई भारतीय कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

वहीँ अब यूएई सहित खाड़ी के कई देशो में भारतीय मूल के कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर मुसलमानो और इस्लाम को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ आवाज़ उठने लगी है।

ईशनिंदा के मामले में खाड़ी के कई देशो में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है। यूएई भी ऐसा ही एक देश हैं, जहाँ धर्म विशेष के खिलाफ किसी तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाती और ऐसे लोगों के खिलाफ वहां के कानून के हिसाब से कार्रवाही की जाती है।

इसी क्रम में सोनू निगम का एक कुछ साल पुराना एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। सोनू निगम ने कुछ साल पहले अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विरोध जताया था। सोनू निगम ने अपने ट्वीट में कहा था कि अज़ान की आवाज़ से उनकी नींद ख़राब होती है।

सोनू निगम के ट्वीट के वायरल होने के साथ ही ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इन यूजर्स में यूएई के लोग भी शामिल हैं। यूएई के कई लोगों ने सोनू निगम के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर उन्हें घेरा तो सोनू निगम ने अपना ट्विटर एकाउंट डिसेबल कर दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital