मतगणना रोकने के लिए कोर्ट पहुंचे ट्रंप , जीत की दहलीज पर खड़े हैं बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना का काम जारी है। इस बीच प्रमुख राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के करीब पहुंच चुके हैं वहीँ राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतगणना रुकवाने के लिए कोर्ट का रुख किया है।
फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक मतगणना ताजा रुझानों में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने बुधवार को बाइडेन को मिशीगन और विस्कॉन्सिन में जीत दर्ज की। उन्हें 264 इलेक्ट्रॉल वोट हासिल हो गए हैं और वह जीत के करीब हैं। वहीँ रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 इलेक्ट्रॉल वोट मिल हैं। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए 270 वोटों की आवश्यकता है।
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन को बहुमत के लिए सिर्फ 6 वोटों की ज़रूरत है। नेवादा में छह इलेक्टोरल वोट्स हैं, यहां पर बाइडेन, ट्रंप से थोड़ा ही आगे चल रहे हैं। वहीं, जॉर्जिया और पेन्सिलवेनिया के भी नतीजे अभी नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन जीत की दहलीज तक पहुंच चुके हैं।
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट का रुख किया है। ट्रंप की कैंपेनिंग टीम ने मतगणना रोकने के लिए तीन राज्यों मिशीगन, पेन्सिल्वेनिया और जॉर्जिया में केस फाइल कर दिया है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ नेशनल टीवी पर संबोधन अपने संबोधन में कहा कि वो अभी अपनी जीत की घोषणा नहीं कर रहे लेकिन जब मतगणना खत्म होगी, तो हम ही विजेता होंगे।
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने मिशिगन में मतपत्रों की गिनती को रोकने के लिए एक मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मतो की गिनती को डेमोक्रेट प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया।
इतना ही नहीं ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि पेंसिल्वेनिया में 5 लाख वोट ‘गायब’ हो गए हैं। वे (डेमोक्रेट्स) पेंसिल्वेनिया में 5 लाख वोटों की बढ़त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
