पंजाब में कैप्टेन का बड़ा दांव, तीन आप विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

पंजाब में कैप्टेन का बड़ा दांव, तीन आप विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के तीन विधायको ने आज आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

आम आदमी पार्टी के जिन तीन विधायको ने आज कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया उनमे आम आदमी पार्टी के पंजाब से बागी विधायक सुखपाल खैहरा के अलावा पिरमल सिंह और जगदेव सिंह भी शामिल हैं।

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली एक अहम बैठक में भाग लेने के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह की मौजूदगी में आप के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल हुए।

पंजाब में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह का बड़ा दांव माना जा रहा है।

वहीँ पंजाब में कैप्टेन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे मन मुटाव को दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने कोशिशें शुरू कर दी हैं। पंजाब कांग्रेस की भीतरी कलह के निपटान के लिए दिल्ली में कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की कमेटी के समक्ष पेश होेंगे जिसके अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं।

खड़गे के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और जय प्रकाश अग्रवाल भी हैं। पिछले तीन दिन से यह कमेटी सभी विधायकों और सांसदों से भी मिल चुकी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital