सेना का अपमान करने वालों पर चले देशद्रोह का मुकदमा: क्यू एम नवेद

सेना का अपमान करने वालों पर चले देशद्रोह का मुकदमा: क्यू एम नवेद

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों में बीजेपी के दो नेताओं द्वारा भारतीय सेना को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर अहिंसा समाज पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने कहा कि जो पार्टी खुद को सबसे बड़ी देश भक्त पार्टी होने के दावे करती है, उसी पार्टी के नेता भारतीय सेना और सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राज्य सरकार में मंत्री विजय शाह के बयानों का मामला उठाते हुए क्यू एम नवेद ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, सेना पर ऊंगली उठाने का हक किसी को नहीं है। सेना का अपमान करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

अहिंसा समाज पार्टी की तरफ से जारी बयान में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने कहा कि सेना को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए बीजेपी और टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेताओं की कड़ी निंदा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया, इसके लिए सेना की प्रशंसा करने की जगह बीजेपी नेता पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की कोशिश में ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

TeamDigital