यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन तय

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच आज औपचारिक तौर पर चुनावी गठबंधन का एलान किया गया।

बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों दलों ने गठबंधन का ऐलान किया।

समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन का एलान होने के बाद एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को झटका लगा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और राजभर के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।

अबकी बार भाजपा साफ़:

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दोनों नेताओं की मुलाकात की फोटो के साथ लिखा गया, “वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे. सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!”

गौरतलब है कि 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया था वहीँ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन किया था। इस चुनाव में सुहेलदेव समाज पार्टी को फायदा मिला वहीँ समाजवादी पार्टी को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital