शिक्षक ने शिक्षा अधिकारी वानोडे पर लगाए आरोप, कहा ‘दबाव बनाते है’
पांढुर्ना(गुड्डुुु कावले)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षक को शिकायत वापस लेने पर वेतन देने की बात कही और दबाव बनाया कि शिकायत वापस ले लो और इतना ही नहीं शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर दबाव बनाकर शिकायत वापस लेने का पत्र भी लिखवा लिया। इसके बावजूद भी आज तक शिक्षक को वेतन प्राप्त नहीं हुआ।
इस मामले को लेकर मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय एसडीएम मेघा शर्मा से मुलाकात कर आपबीती बताई और इस आशय का ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने अपने ज्ञापन में कहा कि शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारियों का वेतन माह की पहली तारीख को किया जाये। इतना ही नहीं शिक्षकों ने ज्ञापन में कोरोना संक्रमण काल में कार्य पर लगे मप्र सरकार के कर्मचारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेनीटाइजर मास्क वितरित किए जाने और 55 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को शुगर ,ब्लड प्रेशर अन्य बीमारी होने के चलते उन्हें कार्यों से मुक्त रखे जाने की मांग की है।
शिक्षकों ने एसडीएम मेघा शर्मा को बताया कि अध्यापक शिक्षक सुनील मुरकुटे माध्यमिक शाला कुकड़ीखापा को विगत 6 माह का वेतन नहीं मिला है इसलिए उन्हें शीघ्र वेतन प्रदान करने कष्ट करें।
शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उक्त शिक्षक द्वारा जनवरी माह तक नियमित वेतन आहरित किया गया है। इसके बाद फरवरी-मार्च अप्रैल महीने का वेतन नहीं मिलने के उपरांत शिक्षक ने 181 पर शिकायत की गई थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितेषी निर्णय लेकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की हैै। इस अवसर पर चंद्रशेखर इंगले एसआर रेवकरअन्य शिक्षक उपस्थिति थे।
