मंदी का असर: टाटा स्टील के 3000 कर्मचारियों पर लटकी है छटनी की तलवार

मंदी का असर: टाटा स्टील के 3000 कर्मचारियों पर लटकी है छटनी की तलवार

नई दिल्ली। आर्थिक मंदी के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर के बाद टाटा स्टील के करीब तीन हज़ार कर्मचारियों पर छटनी की तलवार लटकी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी मंदी के चलते टाटा स्टील करीब तीन हज़ार कर्मचारियों को काम से हटाने का मन बना रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक टाटा समूह की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि वह अपने यूरोपीय परिचालनों में 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या में कटौती करके अपनी परफॉरमेंस में सुधार करना चाहती है।

भारतीय कंपनी टाटा स्टील, जिसने अपने यूरोपीय कारोबार को मजबूत करने के लिए जून में एक परिवर्तन कार्यक्रम शुरू किया था, जिसमें कंपनी ने नीदरलैंड और वेल्स में स्टील निर्माण शुरू किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा ग्रुप के यूरोपीय मुख्य कार्यकारी (CEO) हेनरिक एडम ने पहले ही बिना आंकड़े जारी किए ये कहा था कि जल्द ही कंपनी यूरोप में अपने कर्मचारियों की नौकरियां वापस ले सकती है।

गौरतलब है कि कारोबारी मंदी के चलते देश की कई नामी ऑटोमोबाईल कंपनियों ने अपने प्रोडक्शन में कमी की है। इतना ही नहीं मारुती जैसी कई बड़ी कंपनियों ने अपने यहाँ कर्मचारियों की छटनी भी की है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital