सरकार और किसानो के बीच आज होने वाली वार्ता रद्द

सरकार और किसानो के बीच आज होने वाली वार्ता रद्द

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसानो और सरकार के बीच आज 10वे दौर की बैठक आज रद्द कर दी गई है। यह बैठक अब यह बैठक कल होगी।

किसानो और सरकार के बीच अब तक 9 बार वार्ता हुई है लेकिन कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने के मुद्दे पर कोई हल नहीं निकला है।

आज सरकार के साथ होने वाली बातचीत को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कल भी हम सरकार से बात करेंगे लेकिन उम्मीद नही है कि कुछ हल निकलेगा।

वहीँ दूसरी तरफ किसानो का आंदोलन आज 55वे दिन भी जारी है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिल्ली की सीमाओं पर किसान डंटे हुए हैं और 26 जनवरी को आयोजित होने वाली किसानो की ट्रेक्टर परेड में भाग लेने के लिए किसानो का आना जारी है।

गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ 21 महिलाएं 24 घंटों के लिए भूख हड़ताल पर बैठीं। एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया, “मुझे बहुत गर्व है कि मैं इसका हिस्सा बनी। हम यहां उम्मीद से ही बैठे हैं कि ये कानून रद्द होंगे, लेकिन हर बार बात टल जाती है। अब देखते हैं कि कल क्या होता है।

सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए किसान दूरदराज के इलाको से अपने ट्रेक्टरो के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं और प्रतिदिन किसानो का आना जारी है। किसान प्रदर्शनकारी ने बताया कि प्रतिदिन तीनो बॉर्डर पर 100 से अधिक ट्रेक्टर आ रहे हैं।

इससे पहले कल किसान संगठनों द्वारा महिला किसान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर पर महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक खिलाड़ी ने बताया, “मैं नरेला से आई हूं, हम लोगों को यहां कबड्डी खेलकर बहुत अच्छा लगा। हम लोग यहां सिर्फ किसानों के सर्मथन के लिए आए हैं।”

इतना ही नहीं महिला किसान दिवस के अवसर पर कल सभी प्रदर्शन स्थलों पर मंच महिलाओं के हवाले रहे और महिलाओं ने ही मंच से संबोधन किया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में महिला किसान उपस्थित रहीं।

वहीँ दूसरी तरफ किसान संगठनों ने 26 जनवरी को होने वाली किसान ट्रेक्टर परेड कोई तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। परेड में शामिल किये जाने के लिए झाकियां तैयार की जा रही हैं और रिहर्सल की जा रही है।

TeamDigital