सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सुशांत के पिता ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पटना के राजीवनगर के थाने में दी गई शिकायत में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को प्यार में फंसा कर पैसे ऐंठने और सुसाइड करने के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई रवाना हो गई है। पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच से अलग बिहार पुलिस अपनी जांच करेगी।

वहीँ इस मामले में लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपुत के जाँच के विषय पर बात की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की जाँच में जितने भी नामों की चर्चा हो रही है मुंबई पुलिस सबको बुला कर पूछताछ कर रही है दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

पासवान ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जी को CBI जाँच करवाने से आदेश देने को कहा। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की CBI जाँच की ज़रूरत है वह खुद ही जाँच के आदेश दे देंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital