मध्य प्रदेश में सपा बसपा ने दिया बीजेपी सरकार को समर्थन

मध्य प्रदेश में सपा बसपा ने दिया बीजेपी सरकार को समर्थन

भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में नवगठित बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद शिवराज सरकार को बहुमत के लिए 104 विधायकों की आवश्यकता थी, वहीँ बीजेपी के पास 107 विधायक थे।

इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के एक और बसपा के दो विधायकों ने भी शिवराज सरकार के पक्ष में अपना वोट दिया। इसके अलावा कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ।

गौरतलब है कि सोमवार को शपथ लेने के बाद शिवराज की ओर से विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जो 24 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा. विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी।

इससे पहले 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के अल्पमत में आने के बाद बीते शुक्रवार को कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

TeamDigital