क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ होगी जांच

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ होगी जांच

नई दिल्ली। क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ भी जांच होगी। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में अदालत से केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच शुरू करने की अनुमति मांगी थी, इस पर आज जयपुर की एक अदालत शेखावत के खिलाफ जांच करने की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है करोडो रुपये के इस घोटाले की जांच जयपुर एसओजी कर रही है। केंद्रीय मंत्री शेखावत का नाम संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में उनकी पत्नी और अन्य लोगों के साथ शिकायत में लिया गया है, जिसमें हजारों निवेशकों को कथित रूप से लगभग 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम हाल ही में उस समय सुर्ख़ियों में आया था जब राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की कथित तौर पर खरीद फरोख्त किये जाने के ऑडियो सामने आये। इनमे दावा किया गया कि ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज़ है और वे विधायकों की खरीद फरोख्त और राजस्थान सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं।

ऑडियो मामले में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। इस एफआईआर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी शामिल हैं। संगीन धाराओं में हुई एफआईआर के बाद एसओजी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को पूछताछ का नोटिस भी भेजा है, साथ की एसओजी की एक टीम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज़ का नमूना लेने दिल्ली भी पहुंची थी।

TeamDigital