सीएम योगी के अलीगढ़ दौरे के मद्देनजर कई कांग्रेस नेता रहे हाउस अरेस्ट
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज अलीगढ़ दौरे के मद्देनजर शहर के कई कांग्रेस नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
कांग्रेस (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने बताया कि सुबह सुबह ही उनके आवास पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें घर पर बिठाए रखा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कांग्रेस के नेताओं से भय लगता है और वह अपनी हिटलरशाही नीतियों को लागू करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करती है।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि कई अन्य कांग्रेस नेताओं के आवास पर भी पुलिस भेजकर उन्हें सीएम योगी के अलीगढ़ प्रवास के दौरान हाउस अरेस्ट रखा गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और बीजेपी की दमनकारी नीतियों का जवाब अगले चुनाव में देगी।
वहीं जानकारी के मुताबिक, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रूही खान के घर भी सुबह ही पुलिस पहुंच गई थी और महिला होने के बावजूद भी उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।
