सऊदी अरब का एलान: इस साल भी होगा हज लेकिन दूसरे देशो के हज यात्रियों के आने पर पाबंदी

सऊदी अरब का एलान: इस साल भी होगा हज लेकिन दूसरे देशो के हज यात्रियों के आने पर पाबंदी

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने इस साल होने वाले हज के लिए अनुमति दे दी है लेकिन इस बार हज में सीमित लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र इस बार बेहद कम लोगों को ही हज के लिए अनुमति दिए जाने का फैसला लिया गया है।

इस बार हज में सऊदी अरब के लोगों के अलावा दूसरे देशो के वे लोग भाग ले सकेंगे जो पहले से ही सऊदी अरब में रुके हुए हैं। इसके अलावा इस बार हज करने वालो के लिए व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर इस बार हज में कुछ अतिरिक्त नियमो का पालन करना होगा। इस बार अधिक उम्र के व्यक्तियों को हज कार्यक्रम में शामिल होने होगी।

इस वर्ष हज जुलाई महीने के अंत में निर्धारित है। हज दुनिया में सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में से एक है, जिसमें 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री सप्ताहभर के हज के लिए मक्का और मदीना में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों पर जाते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र सऊदी अरब में लागू किया गया कर्फ्यू अभी हाल ही में हटाया गया है। इसके बाद देश की सभी मस्जिदों को भी खोल दिया गया है। हालाँकि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने के लिए सऊदी सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है।

इस गाइडलाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के अलावा नमाज़ से पहले की ज़रूरी कामो को घर से करके आने, मस्जिद के टॉयलेट और वजूगाह का इस्तेमाल न करने, हाथ न मिलाने और नमाज़ के लिए अपने जहानमाज़ (नमाज़ पढ़ने का कालीन) साथ लाने के लिए कहा गया है।

TeamDigital