वीडियो कॉल कर जनता और कार्यकर्ताओं से अपने घरो पर रहने की अपील कर रहे सपा नेता ब्रजेश यादव

वीडियो कॉल कर जनता और कार्यकर्ताओं से अपने घरो पर रहने की अपील कर रहे सपा नेता ब्रजेश यादव

बदायूं (विजय श्रीवास्तव)। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस महामारी को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने के लिए जहाँ केंद्र और राज्य की सरकारें लोगों से लॉकडाउन का पालन करने है की लगातार अपील कर रही हैं।

वहीँ लॉकडाउन को स्थानीय स्तर पर प्रभावी बनाये रखने और लॉकडाउन में लोगों का हालचाल जानने के लिए समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के सम्पर्क में बने हुए हैं।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता ब्रजेश यादव लॉकडाऊन का बखूबी पालन कर अपने क्षेत्र की जनता से भी लाकडाऊन का पालन करने की अपील वीडियो कालिंग के माध्यम से कर रहें है, साथ ही लोगों को समस्यायों से रूबरू होकर उनकी मदद कर रहें है।

सपा नेता ब्रजेश यादव हर रोज सैकडो लोगों और गाँव से वीडियो काल कर जनता का हाल चाल ले रहें है। जिससे क्षेत्र की जनता में उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से वीडियो कालिंग के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव का संदेश देने के साथ साथ सावधानी पूर्वक लोगों की मदद करने और मास्क आदि पहनने की अपील कर रहें है।

आपको बता दें ब्रजेश यादव सपा सरकार में ग्राम विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव के बेटे है। कई बार विधायक रहें ओमकार सिंह यादव आज भी समाजवादी पार्टी से बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट से विधायक है।

TeamDigital