सपा की किसान यात्रा: हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम अखिलेश यादव

सपा की किसान यात्रा: हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम अखिलेश यादव

लखनऊ। किसानो के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किसान यात्राओं का आयोजन किया गया है। इसी के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कन्नौज जाने के लिए अपने आवास से निकले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर अखिलेश यादव और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अखिलेश यादव विरोध जताने के लिए सड़क पर ही बैठक गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

वहीँ इससे पहले पुलिस ने लखनऊ में सपा कार्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के बीच कई जगह बेरिकेटिंग लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

सपा एमएलसी डॉ राज्यपाल कश्यप, आशु मलिक और उदयवीर सिंह की पुलिस के साथ सपा ऑफिस जाते वक्त झड़प हो गई। इसके बाद तीनों वहीं धरने पर बैठ गए. पुलिस ने फिर तीनों को गिरफ्तार कर ले गई।

पुलिस से हुई कहासुनी और धक्का मुक्की के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें कन्नौज नहीं जाने देना चाहता तो उन्हें गिरफ्तार करे और जेल भेजे।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। बीजेपी लोकतंत्र का गला घौंट रही है। किसान, गरीब, मजदूर और आम आदमी सभी परेशान हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर ट्वीट किया. “क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जाये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा किसान-यात्रा’ में शामिल हों! “

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital